वादों को पूरा करने के लिए केजरीवाल ने मांगा 10 दिन का वक्त

arvind kejriwal
गाजियाबाद। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही उनपर लोगों से किए वादों को पूरा करने का प्रेशर आ गया है। लोगों से किए वादों को पूरा करना आप की अहम जिम्मेदारी बन गई है। हलांकि समर्थन दे रही कांग्रेस ने भी इशारों-इशारों में कह दिया है कि अगर आम आदमी पार्टी अपने चुनावी पूरी नहीं करती तो उन्हें दिए गए समर्थन पर दोबारा से विचार किया जाएगा। ऐसे में अपने घोषणापत्र में किए वादों को पूरा करना आम आदमी पार्टी की अहम जिम्मेदारी या यूं कहे कि करो या मरो की स्थिति बन गई है। इन वादों में बिजली और पानी की मुद्दा सबसे अहम है।

ऐसे में अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का हल करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए अब 10 दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा है कि वह 10 दिन बाद ही लोगों की समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र स्वीकार करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि वह लोगों की समस्याओं को हल करने का एक सिस्टम विकसित करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें 10 दिनों का वक्त चाहिए। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली की जनता को झूठा दिलासा नहीं दिलाना चाहते है।

केजरीवाल ने अपने आवास पर बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों से अपील की है कि उन्हें ऐसी प्रणाली विकसित करने के लिए लोगों का समर्थन चाहिए और उनके समर्थन के बिना वह समस्याओं को सुलझा नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि आप की सरकार ने अभी-अभी सत्ता संभाली है। हमें आपकी समस्याओं को सुलझाने के लिए एक प्रणाली विकसित करने में सात से 10 दिन का समय लगेगा। गौरतलब है कि नगर निगमों और डीटीसी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी इन संगठनों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम खत्म करने की अपनी मांग को लेकर केजरीवाल के पास आए थे। जिसके बाद केजरीवाल ने ये बात कहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+