इंकार के बावजूद भी यूपी पुलिस की जेड श्रेणी सुरक्षा में रहेंगे केजरीवाल

जिला पुलिस की योजना के मुताबिक केजरीवाल को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर समय 30 जवान तैनात रहेंगे। दरअसल केजरीवाल गाजियाबाद के कौशाम्बी इलाके के एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इससे पहले सुरक्षा प्रदान करने के नाम पर गाजियाबाद के एसएसपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
यूपी पुलिस ने साफ किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के इनकार के बावजूद हमने उन्हें 24 घंटे ‘जेड' श्रेणी का सुरक्षा घेरा प्रदान करने का निर्णय लिया है। केजरीवाल के घर के बाहर अब दो हैड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए दो निजी सुरक्षा अधिकारी भी तैनात रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications