राखी पर महिलाओं को दिल्ली सरकार का खास तोहफा, DTC बस में मिलेगी मुफ्त यात्रा
नयी दिल्ली। कल रक्षा बंधन के मौके पर दिल्ली सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार ने रक्षा बंधन के दिन के लिए महिलाओं को दिल्ली परिवहन निगम की गैर-वातानुकूलित बसों में मुफ्त यात्रा का मौका दिया है।

इस खास तोहफे का ऐलान करते हुए परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि डीटीसी को निर्देश दिए गए हैं कि वो 29 अगस्त को रक्षा बंधन के पर्व के अवसर पर महिलाओं को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे के बीच बसों में मुफ्त में यात्रा सुनिश्चित कराए।
राखी के मौके पर महिलाएं अपने भाईयों को राखी बांध सकें इसके लिए उन्हें सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए ये तोहफा दिया गया है।हलांकि ये तोहफा हर साल भाई दूज और राखी के मौके पर दिल्ली की महिलाओं को दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications