दिल्‍ली पुलिस हेडक्‍वार्टर में भीषण आग, जान-माल का नुकसान नहीं

Fire breaks out in Delhi Police headquarters
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह 7.10 बजे मिली। आग बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आग बैट्री पैनल बॉक्स में इमारत की पांचवीं मंजिल पर लगी थी। इस पर सुबह 8.05 बजे काबू पा लिया गया।

अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आग लगने के पीछे वजह क्‍या रही। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग का कारण शॉट सर्किट रहा होगा जिसे समय रहते बुझा दिया गया। इमारत में मौजूद एक पुलिस अधिकारी के अनुसार आग का पता लगने के बाद बिजली आपूर्ति काट दी गई और इमारत को खाली करा लिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मुंबई की लोटस बिल्डि़ंग में भी भयंकर आग लगी थी, जिसमें 1 दमकलकर्मी की जान चली गई। यहां आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था।

हालांकि ऐसा पहली बार नही हुआ है, इससे पहले भी दिल्‍ली पुलिस मुख्यालय में आग लग चुकी है। आग लगने की यह तीसरी घटना है। पिछले महीनों में इमारत में 10वीं मंजिल और जनसंपर्क अधिकारी के कक्ष में आग लगने की घटनाएं हुई थीं। उस वक्‍त भी जान-माल का कोई नुकसान तो नहीं हुआ था मगर कुछ जरुरी फाइलें आग की भेंट चढ़ गईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+