वो 7 DSP जिन्होंने साल 2021 में जीता सबका दिल, प्रेगनेंसी में ड्यूटी से लेकर इतिहास रचने तक की कहानी
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर। डीएसपी माने पुलिस उप अधीक्षक। कंधे पर तीन सितारे। माथे पर अशोक स्तंभ। एक पूरे उपखंड की शांति एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वाला पुलिस अफसर। चर्चा ऐसे ही सात DSP की जिन्होंने साल 2021 में सबका दिल जीत लिया।

वन इंडिया हिंदी की ईयर एंडर सीरीज में आप जान पाएंगे बिहार की पहली मुस्लिम Deputy Superintendent of Police बनकर इतिहास रचने वाली रजिया सुल्ताना से लेकर छत्तीसगढ़ की सड़कों पर लॉकडाउन में ड्यूटी देती नजर आईं डीएसपी शिल्पा साहू के बारे में।

रजिया सुल्ताना डीएसपी बिहार पुलिस
रजिया सुल्ताना को बिहार की पहली मुस्लिम महिला डीएसपी बनने का गौरव प्राप्त है। जून 2021 में बिहार लोक सेवा आयोग ने 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आया तो रजिया ने इतिहास रच दिया।

DSP Razia Sultana की जीवनी
बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ के रतनचक गांव में एमडी असलम अंसारी व गुलाबुन निशा के घर साल 1994 में रजिया का जन्म हुआ। पिता बोकारो स्टील प्लांट में स्टेनोग्राफर हुआ करते थे। साल 2016 में उनका निधन हो गया। चार साल की मेहनत के बाद रजिया को 2021 में डीएसपी बनने में सफलता मिली।
Recommended Video

शिल्पा साहू डीएसपी छत्तीसगढ़ पुलिस
अप्रेल 2021 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के मार्केट नाका प्वाइंट से तस्वीरें वायरल हुईं, जो कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रहीं डीएसपी शिल्पा साहू की थीं। खास बात ये है कि उस वक्त छत्तीसगढ़ पुलिस की डीएसपी शिल्पा साहू पांच माह की गर्भवती थीं। गर्भवस्था के चलते छुट्टी लेने की बजाय सड़कों पर ड्यूटी करती नजर आईं।

DSP Shilpa Sahu की जीवनी
शिल्पा साहू छत्तीसगढ़ में डीएसपी हैं। मूलरूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली हैं। रायपुर निवासी देवांश सिंह राठौर से जून 2019 में लव मैरिज की थी। देवांश भी छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी हैं। शिल्पा साहू ने सितम्बर 2021 में बेटे को जन्म दिया। वाट्सएप स्टेटस में अपने नवजात बेटे को 'छोटा कोरोना वॉरियर' बताया है।

Apeksha Nimbadia DSP की जीवनी
बता दें कि यूपी के हापुड़ के एपीएस निंबाडिया व बिमलेश निंबाडिया के घर डीएसपी अपेक्षा निंबाडिया जन्मी। अपेक्षा ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा से फर्स्ट क्लास में बीटेक पास किया है। साल 2018 में नेट जेआरएफ भी क्वालिफाई किया है। अपेक्षा के दादा वनी सिंह जाट रेजीमेंट से ऑनरेरी कैप्टन पद से रिटायर हुए थे।

विशाल रबारी डीएससपी गुजरात पुलिस
गुजरात सरकार ने इस बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जूनागढ़ में मनाया। समारोह के बाद गुजरात पुलिस की एएसआई मधुबेन ने डीएसपी विशाल रबारी को सैल्यूट किया। विशाल इनका बेटा है, गुजरात पुलिस में डीएसपी है। समारोह के दौरान एएसआई मधुबेन की ड्यूटी मैदान में बंदोबस्त में लगी हुई थी, जबकि उनका पुत्र विशाल पुलिस परेड में शामिल था।

मोनिका सिंह डीएसपी मध्य प्रदेश पुलिस
साल 2021 में मध्य प्रदेश पुलिस की डीएसपी मोनिका सिंह उस समय चर्चा में आईं जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जोबट विधानसभा उपचुनाव को लेकर अलीराजपुर दौरे पर थे। सीएम के दौरे के मद्देनजर डीएसपी मोनिका सिंह की ड्यूटी ग्राम झोतराड़ा में हेलीपेड पर लगाई गई थी। मोनिका अपनी 18 माह की बेटी मायरा को गोद में लेते ड्यूटी पर तैनात थीं।

DSP Monika Singh की जीवनी
मोनिका सिंह मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। साल 2017 बैच की डीएसपी मोनिका सिंह की ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सीधी जिले में हुई है। मोनिका सिंह फिलहाल क्राइम ब्रांच की प्रभारी हैं। डीएसपी मोनिका सिंह के पति प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं। वह साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दिल्ली रहते हैं।

हिमा दास डीएसपी असम पुलिस
भारतीय धावक हिमा दास को कौन नहीं जानता? साल 2021 में हिमा को 'एकीकृत खेल नीति' के तहत असम पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त किया गया 'ढिंग एक्सप्रेस' के नाम से फेमस 20 साल की हिमा असम की रहने वाली हैं। हिमा आईएएएफ वर्ल्ड अंडर20 चैंपियनशिप (IAAF World में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला स्प्रिंटर हैं।

विवेक सागर, डीएसपी, मध्य प्रदेश पुलिस
साल 2021 में टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी रहे मध्य प्रदेश के विवेक सागर को DSP बनाया गया। 3 अक्टूबर को राजधानी भोपाल स्थित पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर बतौर डीएसपी अपनी ज्वाइनिंग दी।












Click it and Unblock the Notifications