VIDEO: तिहाड़ जेल के 2 कर्मचारियों की खूनी लड़ाई
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश के सबसे बड़े जेल तिहाड़ जेल के बाहर जेल के ही दो कर्मचारियों के बुरी तरह झगड़ने का एक वीडियो सामने आया है। लड़ाई भी ऐसी वैसी नहीं बल्कि ऐसी की दोनों के मुंह से खून निकल आया। वो तो भला हो वहां से गुजरने वाले लोगों का जिन्होंने पुलिस को खबर की और पुलिस ने आकर मामले को शांत किया।
जानकारी के मुताबिक दोनों कर्मचारी नशे में थे। इन दोनों ने गाड़ी में ही झगड़ा शुरु कर दिया। दोनों सादे ड्रेस में थे। जब ये दोनों झगड़ा कर रहे थे तो मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। बाद में पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि दोनों तिहाड़ जेल के कर्मचारी है।बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी नशे में थे। इस बारे में जब तिहाड़ जेल के डीआईजी से शिकायत की गई तो दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। अभी तक ये पता नहीं चला कि ये दोनों किस बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। देखें वीडियो:













Click it and Unblock the Notifications