5 साल की मासूम का यौन शोषण करने वाला डॉमिनोज पिज्जा डिलिवरी मैन गिरफ्तार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में इंसानियत किस कदर खत्म होती जा रही है इसका उदाहरण दक्षिण दिल्ली में देखने को मिला। यहां एक पिज्जा डिलिवरी करने वाले शख्स ने पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बदसलूकी किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

उसके पिता ने रविवार को मुंबई से ही डॉमिनोज की वेबसाइट पर पिज्जा का ऑर्डर दिया था। रविवार सुबह पौने 12 बजे लाजपत नगर स्थित डॉमिनोज के आउटलेट से पिज्जा डिलीवरी करने डिलीवरी ब्वॉय अमित (27) पहुंचा। बच्ची पिज्जा लेने नीचे आईं। इस दौरान बच्ची को अकेला पाकर अमित सीढियों की लाइट बंद कर उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। जब बच्ची दर्द से कराह उठी तो उसने शोर मचा दिया। अमित वहां से तुरंत फरार हो गया।
बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद बच्ची के घरवाले डोमिनोज के आउटलेट पहुंचे, जहां से उन्होंने पिज्जा का ऑर्डर दिया था। परिवार ने कहा कि जब उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की तो आउलेट के प्रबंधन ने डिलिवरी ब्वॉय को बर्खास्त करने की बात कही, लेकिन पुलिस को बुलाने से रोकने की भी कोशिश की। इइसके थोडी देर बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications