Delhi Weather: दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, यातायात प्रभावित

Delhi Weather: दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, यातायात प्रभावित

नई दिल्ली, 03 जुलाई: दिल्ली में मानसून के दस्तक देने के बाद से लगभग हर दिन बारिश हो रही है। रविवार की दोपहर भी दिल्ली में भारी बारिश हुई है। कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात भी प्रभावित है। जानकारी के मुताबिक आईटीओ, दिलशाद गार्डन, दिलशाद कॉलोनी, तिलक मार्ग और मंडी हाउस सहित दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिससे सड़कों पर अधिक जलभराव हो गया है और ट्रैफिक जाम होने लगा है। बारिश की वजह से दिल्ली में गर्मी से राहत तो मिल गई है लेकिन ट्रैफिक जाम लगा है।

delhi rain

Recommended Video

    Weather Update: Delhi के कई इलाकों में हुई झमाझम Rain, खुशनुमा हुआ मौसम | वनइंडिया हिंदी |#Shorts

    भारी बारिश की वजह से दिल्ली में तापमा 27.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गई, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। आज रविवार को ईस्ट ऑफ कैलाश, बुराड़ी, शाहदरा, पटपड़गंज, आईटीओ क्रॉसिंग और इंडिया गेट समेत शहर के कई इलाकों में बारिश हुई है।

    बता दें कि मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान औसत तापमान से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी ने कहा कि सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

    दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अब पूरे देश को कवर कर लिया है, हर इलाके में अब बारिश होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+