Delhi Today: कैसा रहेगा राजधानी का मौसम, 2500 रुपये के लिए कितना इंतजार, जानिए सबकुछ
Delhi Today: दिल्ली में आज मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है? 2500 रुपये पाने के लिए महिलाओं को और कितना इंतजार करना पड़ेगा? मंगलवार को मीट की दुकान बंद करने का बीजेपी के किस विधायक ने निर्देश दिया है? क्या जल्द बंद हो जाएंगे 250 मोहल्ला क्लीनिक? आइये विस्तार से जानते हैं हर अपडेट।
राजधानी दिल्ली का तापमान शुक्रवार(7 मार्च) को 26.19 °C रहने का अनुमान है। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 16.9 °C और 31.22 °C रहने की उम्मीद है। आसमान साफ रहेगा और हवा की गति 12 किमी/घंटा है। शाम 06:24 बजे सूरज अस्त होगा। आज से हवाएं थम जाएंगी और तापमान में वृद्धि होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन में राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में आज AQI की बात करे तो 199.0 है, जो शहर में मध्यम वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। बच्चों को या जो व्यक्ति अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित है उन्हें बाहर नहीं निकलना चाहिए। बाहर निकलने से रहले सावधानी का ख्याल रखे और मास्क का इस्तेमाल जरुर करे।
'बस 3 दिन और, हर महिला को हर महीने 2500 रुपये'
भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि सरकार आने के साथ ही वो दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देंगे। दिल्ली सरकार का गठन होने के बाद अभी तक 2500 रुपये नहीं दिए गए। इस बात को लेकर आप पार्टी बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है। उनके नेता इसे लेकर रोज कुछ न कुछ बयान देते है।
अब इसको लेकर दिल्ली की राजनीति में नया मोड़ सामने आया है। शहर में अलग-अलग जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा है, 'बस 3 दिन और, हर महिला को हर महीने 2500 रुपये।' यानि अब महिलाओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा जल्द ही उनके खाते पर पैसे आने शुरु हो जाएंगे।
मंगलवार को नहीं चलेंगे मीट के दुकान: रवींद्र नेगी
दिल्ली विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज से बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि पटपड़गंज विधानसभा में मंगलवार को खुली चिकन शॉप को बंद कराने का निर्देश दिया, क्योंकि यह मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत कर रही थी। सनातन संस्कृति में धार्मिक स्थलों के आसपास शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है। ऐसे पावन स्थानों के आसपास ऐसी दुकानों का संचालन आस्था और परंपरा के विपरीत है।
उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो अपने विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को मीट की दुकाने बंद रखने का निर्देश दे रहे है। बता दे कि दिल्ली के पटपड़गंज से रवींद्र नेगी ने अवध ओझा को हराया था। वो किसी न किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते है। उन्होंने दुकनदार को दुकान बंद करने का जो फरमान दिया था उसका वीडियो वो खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया।
250 मोहल्ला क्लिनिक होंगे बंद
दिल्ली में जल्द ही 250 मोहल्ला क्लिनिक बंद हो जाएंगे। ये मोहल्ला क्लिनिक किराये के परिसर में चलते है। गुरुवार(6 मार्च) को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने निर्देश जारी किया करते हुए कहा कि सरकार के पास जगह की कमी नहीं है। उनके पास पर्याप्त जगह है। वहां पर जरूरत के मुताबिक प्राथमिक जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि मैने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी जिसमे पता चला है कि 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह मोहल्ला क्लिनिक के किराये के लिये लगते है। ऐसे 250 मोहल्ला क्लीनिक है जो सिर्फ कागजों में चल रहे हैं। ऐसे मोहल्ला क्लिनिक को हम बंद कर देंगे।
उन्होंने कहा दिल्ली में पीएम-जेएवाई योजना को लागू करने के लिए जल्द ही केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और पैरामेडिक्स को भी तुरंत नियुक्त किया जाएगा, बिस्तर आवंटन में ईडब्ल्यूएस कोटा सुनिश्चित किया जाएगा और बेकार पड़े मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाएंगे। दवाओं और डॉक्टर की कमी होने के वजह से मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications