Shraddha murder case : 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी आफताब, बताया क्यों की श्रद्धा की हत्या
Delhi shraddha murder case : मुंबई की रहने वाली श्रद्धा की हत्या कर उसकी शरीर के 35 टुकड़े करने वाला दिल्ली का लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला को 5 दिन की पुलिस हिसासत में भेज दिया गया है। आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े शहर के अलग-अलग जगहों पर फेंके थे। ADCP (साउथ) अंकित चौहान ने बताया कि यहां पर एक लड़का-लड़की मुंबई से आए थे। जब लड़की के माता-पिता की लड़की से बहुत दिनों तक बात नहीं हो पाई तो लड़की के माता-पिता ने उसकी लापता रिपोर्ट मुंबई पुलिस में कराई। वहां से उनको लड़की का आखिरी ज्ञात स्थान दिल्ली पता चला। मुंबई पुलिस महरौली थाने पहुंची, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

मुंबई में काम करते थे आफताब और श्रद्धा
अंकित चौहान ने बताया कि दोनों लोग मुंबई में काम करते थे, लड़के ने यहां आने के बाद यहां काम शुरू कर दिया था। लड़के की पहचान आफताब पूनावाला के रूप में हुई है। यह दोनों एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर मिले थे। इन दोनों के झगड़े होने लगे थे, जिसके बाद दोनों अपना आपा खो बैठते थे। 18 मई को झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने बताया कि वह हर रोज रात को 2 बजे घर से निकलता और टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता।
शादी का दबाव डाल रही थी श्रद्धा, आफताब ने कर दी हत्या
श्रद्धा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। बता दें, आफताब ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका श्रद्धा से अक्सर झगड़ा होता था। वह शादी के दबाव बना रही थी। उसने तंग आकर हत्या कर दी। अब पुलिस श्रद्धा की बॉडी को सर्च कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications