Delhi Coaching Incident: जिस थार की वजह से घुसा बेसमेंट में पानी, उसका सनसनीखेज वीडियो आया सामने
Delhi Coaching Incident news: दिल्ली के राजेंद्र प्लेस नगर के कोचिंग सेंटर में शनिवार 27 जुलाई को हुए हादसे का एक और क्लिप सामने आया है। इस सनसनीखेज क्लिप में दिख रहा है कि एक थार वहां से गुजर रही है। इसी थार के वजह से पानी की लहर उठी और सेंटर का गेट गिर गया।
कैसे थार ने ली बच्चों की जान?
बताते चलें कि थार मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर लबालब भरे पानी के बीच से एक थार होकर गुजरती है और इसके बाद पानी का बहाव बढ़ जाता है। ऐसा होने से गेट पर जोर पड़ता है वो टूट जाता है। वही गेट जो सेंटर में आने वाले पानी को एक तरह से रोकने के लिए बनाया गया था।

वायरल हो रहा ये वीडियो
इस वीडियो को कोचिंग सेंटर की ऊपर की मंजिल पर चढ़े छात्रों ने बनाया, जिसमें थार वाले की लापरवाही और मनमानी दोनों देखी जा सकती है। इसमें दिख रहा है कि अफरातफरी का माहौल बन गया है। सबकुछ इतनी जल्दबाजी में हुआ कि छात्रों को बचने तक का मौका नहीं मिला।
बताते चलें कि कोचिंग सेंटर के बाहर जो गेट लगा हुआ था, उसे लेकर दमकल विभाग के एडीओ मनीष ने बताया कि मेन रोड पर ज्यादातर कोचिंग सेंटर के मेन डोर का स्लाइडर बनाया गया है। सड़क पर अकसर कभी भी पानी भरता है तो गेट के दरवाजों से रुक जाता है।
मगर जब ये थार पास से गुजरती है तो डोर पानी के दवाब को बर्दाश्त नहीं कर पाता और गिर जाता है। इसके बाद ही राव आईएएस स्टडी सेंटर में पानी भर जाता है और छात्र वहां फंस जाते हैं। हादसे में दो छात्राओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।
दमकल विभाग के ही डिविजनल ऑफिसर ने बताया कि मेन गेट टूटा तो रफ्तार से पानी बेसमेंट में घुस गया। इसके बाद छात्र काफी डर गए और पानी में करंट के डर के मारे टेबल पर जा चढ़े। इस दौरान तेजी से बेसमेंट में पानी भरने लगा। उधर काफी अंधेरा हो गया था तो छात्र अंदर भटक गए।












Click it and Unblock the Notifications