कांग्रेस की धमकी, गुल होगी मनीष सिसोदिया के घर की बत्ती, कटेगा कनेक्शन

Cong threatens to snap power to Sisodia’s house
नयी दिल्ली। दिल्लीवाले बिजली कटौती और पानी की समस्या से परेशान हैं तो राजनीतिक दल अपनी सियासी रोटियां सेकने में व्यस्त हैं। कांग्रेस लगातार दिल्ली में बिजली-पानी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही हैं। दिल्ली में बिजली कटौती के लिए कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रही है तो वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया को धमकी भी दे रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली संकट नहीं सुलझा तो दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और भाजपा नेताओं के घरों की बिजली काट दी जाएगी।

कांग्रेस नेता अजय माकन, शकील अहमद और अरविंदर सिंह लवली ने मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान ये चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दिल्ली की बिजली समस्या को नहीं सुलझाया गया तो मनीष सिसोदिया के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

कांग्रेसी नेता ने बिजली कटौती को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि यदि बिजली संकट जल्द नहीं सुलझाया गया तो हम मनीष सिसोदिया, और भाजपा नेताओं की बिजली काट देंगे। कांग्रेस नेता दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजधानी दिल्ली में बिजली संकट के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+