दिल्ली चुनाव: सट्टा बाजार में भी BJP से आगे निकली AAP

नयी दिल्ली। कल दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान होना है। मतदान से पहले चुनाव को लेकर सट्टा बाजार गर्म है। इस बार चुनाव को लेकर 400 करोड़ का सट्टा लगाया गया है तो वहीं अब तक 18 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है।

delhi assembly election

चुुनावी सर्वे की तरह की सट्टा बाजार में भी आम आदमी पार्टी की धूम है। सट्टा बाजार में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सीएम की रेस में सबसे आगे है। गिरफ्तार किए गए सटोरियों से मिली जानकारी के मुताबिक सट्टा बाजार में केजरीवाल का भाव 1 रुपये 60 पैसे है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरण बेदी यहां भी नबंर दो पर है। किरण बेदी पर 1 रुपये 80 पैसे का भाव लगा है, जबकि कांग्रेस के अजय माकन पर 4 रुपये 21 पैसे के भाव के लगे हैं।

भले ही सीएम की रेस में किरण बेदी नबंर 2 पर हो, लेकिन सीटों के मामले में भाजपा सबसे आगे है। सट्टा बाजार में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटे मिलते दिखाया गया है जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए 1 रुपये 78 पैसे का भाव लगा है। सट्टेबाजों ने चुनाव में आप को 33 सीटें और भाजपा को 35 सीटें मिलते दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+