दिल्ली चुनाव: कांग्रेस की हुई हार तो इस्तीफा देंगे माकन!

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजें आने में कुछ पल और बचें है। चुनावी नतीजों के सामने आते ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी और किसका डिब्बा गुल होगा? चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद यहां की सियासत में बहुत कुछ बदलाव आना है।

ajay makan

खबर ये भी है कि चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद के बाद कांग्रेस में घमासान मच सकता है। कांग्रेस की करीबी सूत्रों की माने तो अगर दिल्ली चुनाव में कांग्रेस हारती है तो पार्टी की नेतृत्व कर रहे अजय माकन पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे देंगे।

एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की हालत पिछले विधानसभा चुनाव से भी खराब बताई जा रही है। ऐसे में पार्टी की नेतृत्व संभाल रहे अजय माकन हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। माकन ने कहा कि मैं चुनाव अभि‍यान का प्रभारी था, लिहाजा जो भी नतीजा आएगा उसकी सीधी जिम्मेदारी मेरी होगी।

अजय माकन ने साफ कर दिया है कि इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता है। वहीं उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के मुताबिक अगर नतीजे आए तो भाजपा के लिए भी चिंता का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+