दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी का बना रहे हैं प्लान तो जरा ये पढ़िए
नयी दिल्ली। साल का आखिरी दिन जश्न और पार्टी का दिन है। लोग रात भर पार्टी करते है और खुशियों के साथ नए साल का आगाज करते है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में है और न्यू ईयर पार्टी का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। राजधानी दिल्ली में न्यू ईयर के लिए नाइटलाइफ की तैयारी भी जोरों पर है। यहां क्लब से लेकर होटल हर ओर तैयारी का महौल है।

ऐसे में दिल्ली में नाइटआउट पार्टी से पहले दिल्ली पुलिस के नए गाइडलाइन को जरा देख लें। पुलिस ने सेलिब्रेशन से लेकर आम के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने नए साल के लिए गाइडलाइन जारी किया है। देखिए क्या है दिल्ली पुलिस का नया गाइडलाइन:
- न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रात 12:30 बजे तक का ही समय।
- रात 12:30 बजे के बाद शोरगुल और पार्टी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
- होटलों को महमानों के लिए कैब की व्यवस्था करने का आदेश।
- नशे में गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई।
- नाइट क्लबों को सुरक्षा के लिए हिदायत।
- रेस्टूरेंट और होटलों में बाउंसर तैनात करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश।
- पार्टी में आने वाले हर शख्स की पूरी जानकारी रखना।
- शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों की एंट्री बंद।












Click it and Unblock the Notifications