ईंट कांड का इफैक्ट, अकेला पुलिसकर्मी नहीं काट सकेगा ट्रैफिक चालान!
नयी दिल्ली। दिल्ली में दो दिन पहले हुए ईंट कांड के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए नया नियम लागू कर दिया गया है। महिला को ट्रैफिक पुलिसकर्मी के ईंट मारने के विडियो सामने आने के बाद से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कुछ नए नियम भी लागू करने जा रही है।

नए नियम के मुताबिक अब राजधानी में कोई भी अकेला पुलिसकर्मी आपका ट्रैफिक चालान नहीं बना सकेगा। इसके लिए एक से ज्यादा पुलिस वालों की मौजूदगी जरूरी होगी। इतना ही नहीं येभी निर्देश दिए गए हैं कि अगर मुमकिन हो तो चालान किए जाने का विडियो भी बनाया जाए।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा महिला को ईंट मारे जाने के बाद से राजधानी में ट्रैफिक चालान घटकर आधे हो गए। अगर औसतन चालान की बात करे तो यहां प्रति दिन 13 हज़ार ट्रैफिक चालान काटे जाते थे। लेकिन मंगलवार को ये घटकर छह हज़ार ही रह गए हैं। दिसे लेकर दिल्ली पुलिस चिंता में है और इसी वजह से नई गाइटलाइंन जारी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications