अब बिना ड्राइवर के ही दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो

ऐसे मेट्रो को कंट्रोल रूम से ही ऑपरेट किया जा सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में फेज-3 के तहत लाइन-7 व 8 पर चालक रहित मेट्रो चलाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। अगर सबकुछ सही से रहा तो इस योजना के तहत चालक रहित मेट्रो ट्रेनों को प्लेटफार्म बेस ट्रेन कंट्रोल सिग्नल सिस्टम के जरिए चलाया जाएगा।
इस तकनीक को 'मेट्रो अनअटेंडेंट ट्रेन ऑपरेशन' कहा जाता है। किसी भी तरह के हादसे से बचने के लिए ट्रायल के लिए पहले एक साल तक मेट्रो अनअटेंडेंट ट्रेन को ट्रेन ऑपरेटर की देखरेख में चलाया जाएगा और अगर ट्रायल कामयाब रहा, तो दोनों लाइनों पर बिना ड्राइवरों के ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इतना ही नहीं डीएमआरसी मेट्रो के कोच के अंदर सुविधाएं बढ़ाने और इसकी साज-सज्जा पर भी काम कर रही है। साथ ही साथ मेट्रो की रफ्तार और बढ़ाए जाने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications