Delhi MCD By Election: दोपहर डेढ़ बजे तक 27.52% वोटिंग, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

नई दिल्ली: दिल्ली में आज नगर निगम की पांच सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह (28 फरवरी) से जारी है। दोपहर डेढ़ बजे तक 27.52% वोटिंग की खबर है। आपको बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ। दिल्ली की पांच जिन सीटों पर उपचुनाव के रविवार को वोटिंग हो रही हैं, उसमें से 3 सीटें पूर्वी दिल्ली नगर निगम की हैं और दो सीटें उत्तरी दिल्ली नगर निगम की हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कल्याणपुरी (वार्ड नंबर 08-E), चौहान बांगड़ (वार्ड नंबर 41-E)और त्रिलोकपुरी वार्ड (वार्ड नंबर 02-E) पर उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम की रोहिणी सी (वार्ड नंबर 32N) और शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड (वार्ड नंबर 62N) में उपचुनाव हैं। इनमें से शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड की पार्षद की मृत्यु के बाद से सीट खाली हैं। वहीं, चार सीटों के पार्षद अब आप पार्टी सरकार में विधायक हैं। यानी देखा जाए तो ये ये सभी पांच सीटें आम आदमी पार्टी के पास थीं। इन सीटों पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है।

Recommended Video

    Delhi MCD by polls 2021: 5 सीटों पर वोटिंग जारी, BJP-AAP-Congress के बीच मुकाबला | वनइंडिया हिंदी
    Delhi MCD By Election

    इस चुनाव को लेकर बीजेपी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी की निगम उपचुनावों में हार तय है। वहीं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली की जनता पहले की तरह उन्हे ही विजयी बनाएगी। पांचों वार्डों में बीजेपी की ओर से सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी के कई नेताओं ने रोड शो किए हैं। वहीं आप की ओर सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने रैली की है। इस चुनाव के नतीजे 3 मार्च 2021 को आएंगे।

    शालीमार बाग नॉर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित सीट है। तो वहीं त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। रोहिणी सी और चौहान बांगड़ सामान्य सीट है। आज हो रहे उपचुनावों को 2022 में होने वाले दिल्ली एमसीडी चुनाव के तर्ज पर देखा जा रहा है।

    जानिए कहां से कौन प्रत्याशी

    - त्रिलोकपुरी (भाजपा- ओमप्रकाश गुगरवाल, कांग्रेस- बाल किशन और आप- विजय कुमार)
    - कल्याणपुरी (भाजपा-सियाराम कनौजि‍या, कांग्रेस- धर्मपाल मौर्या और आप- धीरेंद्र कुमार उर्फ बंटी गौतम)
    - चौहान बांगड़ (भाजपा- मो. नजीर अंसारी, कांग्रेस- चौधरी जुबेर अहमद और आप- हाजी इशराक)
    -रोहिणी सी (भाजपा- राकेश गोयल, कांग्रेस- मेमबती बरवाला और आप- रामचंद्र)
    - शालीमार बाग नॉर्थ (भाजपा- सुरभ‍ि जाजू , कांग्रेस- ममता और आप- सुनीता मिश्रा)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+