अस्पताल ने बच्ची के शव को कूड़ेदान में फेंका, स्वास्थ्य मंत्री का बेशर्मी भरा बयान

इस मामले पर जब आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन से पूछा कि वह इस मामले में अस्पताल पर क्या कार्रवाई करेंगे तो उन्होंने यह कहकर मीडिया के फटकार दिया कि घटना निजी अस्पताल में हुई है और इस बारे में वहां के एमएस और एमडी से जाकर सवाल पूछें। इतना ही नहीं स्वास्थ्य मत्री ने अपने सचिव को भी मीडिया के सामने लह कहकर डांट लगाई कि उन्होंने मीडिया को अंदर क्यों आने दिया।
दरअसल जनकपुरी के चानन देवी अस्पताल में बच्ची की मौत हो जाने के बाद उसके परिजन शवदाह गृह में छोड़कर गए थे, लेकिन जब अगले दिन सुबह वे शव लेने के लिए आए, तो उन्हें वहां अपनी बच्ची का शव नहीं मिला। अस्पताल कर्मचारियों को भी इस बारे में कोई जानकरी नहीं थी। अस्पताल से सहयोग नहं मिलने पर परिजन खुद शव खोजने में जुट गए और उन्हें बच्ची का शव अस्पताल के कूड़ेदान में मिला।
कूड़ेदान को ट्रक उठाकर ले जा रहा था। परिवारवालों ने ट्रक से बच्ची को निकाला। जब इस बारे अस्पताल से पूछा गया तो उन्होंने कोई भी जानकरी देने से इंकार कर दिया। अ स्पताल के रवैये से नाराज परिजनों ने लापरवाही करने वाले डाक्टरों और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पताल के खि लाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने मामले की जांच करवाने की बात कही है।।












Click it and Unblock the Notifications