दिल्ली से राहत की खबर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- स्थिर हो रहे हैं कोरोना केस, हटाए जा सकते हैं प्रतिबंध
दिल्ली से राहत की खबर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- स्थिर हो रहे हैं कोरोना केस, हटाए जा सकते हैं प्रतिबंध
नई दिल्ली, 12 जनवरी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को बड़ी राहत भरी खबर दी है। उन्होंने कहा दिल्ली में कोविड 19 मामलों की संख्या स्थिर हो गई है, जल्द ही हम इसमें और गिरावट देख सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दिल्ली में लगे प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे।
Recommended Video

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 के मामलों की संख्या स्थिर हो गई है। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा "ऐसा लगता है कि दिल्ली में कोविड के मामले स्थिर हो गए हैं, जल्द ही हम इसमें गिरावट देखेंगे। अगर 2-3 दिनों में कोविड -19 मामले कम हो जाते हैं, तो प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे।
आज आ सकते हैं 25 हजार कोविड मामले
बता दें दिल्ली ने मंगलवार को कोविड -19 से 23 लोगों की मृत्यु हुई, जो 16 जून के बाद से सबसे अधिक मृत्यु है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 25.65 प्रतिशत हो गई। जिसके चलते सरकार ने सभी निजी कार्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया था। उन कार्यालयों को छूट दी गई थी जो छूट की कैटेगरी में आते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज लगभग 25,000 नए कोरोना मामले आ सकते हैं।
मुंबई की तरह दिल्ली में भी जल्द कम होंगे केस
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना की पॉजिटिविटी दर यह निर्धारित नहीं कर सकती है कि कोविड -19 मामले चरम पर हैं या नहीं। जैन ने कहा अस्पताल में भर्ती होने की दर स्थिर हो गई है और मामले कम हो गए हैं। उन्होंने कहा मुंबई जहां कोविड केस कम हो रहे है उसी तरह हम जल्द ही दिल्ली में भी यही देखेंगे।यहां के लोग शादी के लिए लड़ते हैं खूनी लड़ाई, पीते हैं जानवरों का खून, औरतों से करते हैं ये घिनौना सलूक












Click it and Unblock the Notifications