दिल्ली में सड़क हादसों में रोज जाती है 5 लोगों की जानें, हिट एंड रन केस में सबसे ज्यादा
नयी दिल्ली। सड़क हादसों में मरने वालों की तादात बढ़ती जा रही हैं। कभी अपनी लापरवाही तो कभी दूसरों की लापरवाही की वजह से लोग सड़कों पर अपनी जान गंवा बैठते हैं। राजधानी दिल्ली में सड़क हादसों में मरने वालों की तादात सबसे ज्यादा है।

रिपोर्ट की माने तो सबसे ज्यादा लोग दिल्ली में सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। एनालिसिसि ऑफ रोड एक्सीडेंट डाटा के मुताबिक दिल्ली में हर दिन औसतन पांच लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले हिट एंड रन केसों के है। रिपोर्ट की माने तो दिल्ली में हिट एंड रन केसों में 12% इजाफा हुआ है।
इस डाटा के मुताबिक साल 2015 में दिल्ली में सड़क हादसों में 1622 लोग मारे गए थे। हिट एंड रन केस की बात करें तो पिछले साल करीब 830 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से 70 फीसदी हादसे रात के वक्त हए थे, जहां ड्राइवर धक्का मारकर फरार होने में कामियाब हो गए।
अधिकतर मामले रात नौ बजे के बाद हुए हैं। ये आंकड़े पिछले साल के थे, जबकि इस साल अब तक जब की आधा साल भी नहीं बीता है हिट एंड रन केस के मामले 50 फीसदी पार कर चुके हैं। अधिकांश केसों में पुलिस के हाथ नाकामियाबी ही लगी है। यानी की पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकामियाब रही है।












Click it and Unblock the Notifications