दिव्यांश केसः CBI जांच के आदेश, 'आप' ने कहा निष्पक्ष जांच की उम्मीद
नयी दिल्ली। दिल्ली के जाने-माने स्कूल रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पहली क्लास के छात्र दिव्यांश की संदिग्ध हालत में मौत की अब सीबीआई जांच होगी। दिल्ली सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। परिवार की ओर से हो रही मांग के बाद दिल्ली सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उम्मीद जताई कि मामले की निष्पक्ष जांच हो पाएगी।

आपको बता दें कि दिव्यांश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बात साफ हो गई कि बच्चे के साथ यौन शोषण जैसी घटना नहीं हुई।मौत की वजह डूबना और फेफड़ों में पानी भरना बताया गया है। दिल्ली के कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि मामले की तहकीकात में तेजी बरती जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। आपको बता दें कि दिव्यांश के पिता ने बच्चे के यौन शोषण का भी शक जाहिर किया। परिवार ने अपने बच्चे की मौत की सीबीआई जांच की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications