दिल्ली में कार से घसीट महिला की मौत: 'बेटी ने बोला था 3-4 बजे तक आएगी लेकिन...', मां ने बताया लेट नाइट कहां थी

दिल्ली की रहने वाली अंजलि 31 दिसंबर 2022 की लेट नाइट 3-4 बजे के बीच स्कूटी से अपने घर जा रही थी। कार सवार 5 लोगों ने उन्हें धक्का मारा फिर कार से घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

Delhi Girl dragged on road:

Delhi Girl dragged on road kanjhawala Accident: दिल्ली में न्यू ईयर लेट नाइट को कार से घसीटकर महिला की मौत के मामले अब मृतका की मां ने बताया है कि उनकी बेटी इतनी लेट नाइट कहां से आ रही थी। मृतका की मां ने बताया है कि रात को 31 दिसंबर 2022 की रात 09 बजे आखिरी बार उनकी बेटी से बात हुई थी, तो उसने बताया था कि वह सुबह 3-4 बजे तक घर आ जाएगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मृतका की मां ने कहा, ''रात करीब 9 बजे मेरी उससे बातचीत हुई, उसने कहा कि वह 3-4 बजे तक वापस आ जाएगी। वह शादियों के लिए इवेंट प्लानर का काम करती थी। सुबह मुझे पुलिस का फोन आया और दुर्घटना के बारे में बताया गया। मुझे थाने ले जाया गया और इंतजार करवाया गया।''

महिला के साथ 31 दिसंबर की रात क्या हुआ?

महिला के साथ 31 दिसंबर की रात क्या हुआ?

दिल्ली की रहने वाली अंजलि (उम्र 20-23 साल के बीच) जो 31 दिसंबर 2022 की लेट नाइट तड़के 3-4 बजे के बीच स्कूटी से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक कार ने स्कूटी को धक्का मार दिया और फिर महिला सुल्तानपुरी से दिल्ली के कंझावला तक लगभग 7-12 किलोमीटर तक घसीटी गई। महिला की मौत हो गई है। महिला का शव पुलिस को नग्न अवस्था में मिला। शरीर पर कपड़े नहीं थे। पैर और हाथ भी शव के साथ नहीं थी।

5 आरोपी हुए गिरफ्तार

5 आरोपी हुए गिरफ्तार

पूरे मामले पर आउटर दिल्ली डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा, ''सुल्तानपुरी इलाके में आज सुबह एक कार ने एक महिला को टक्कर मारी और कई किलोमीटर तक उसे घसीटा। कार में सवार सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ IPC धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज हम उनको कोर्ट में पेश करेंगे और पुलिस रिमांड की मांग करेंगे। मृतका का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के बोर्ड के माध्यम से कराया जाएगा।''

हत्या या हादसा? पुलिस ने क्या कहा?

हत्या या हादसा? पुलिस ने क्या कहा?

डीसीपी ने कहा, "हमारी जांच के अनुसार, यह एक घातक दुर्घटना थी। कार में मौजूद सभी पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। मृत महिला का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के एक बोर्ड के माध्यम से किया जाएगा।" पुलिस ने इस मामले में यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है।

कैसे चला घटना का पता?

कैसे चला घटना का पता?

घटना का पता तब चला जब रोहिणी जिले की कंझावल पुलिस को रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि कुतुबगढ़ की ओर जा रही ग्रे रंग की बलेनो कार एक महिला के शव को घसीट कर ले जा रही है। फोन करने वाले ने पुलिस को कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बताया। जिसके बाद पुलिस ने कार को रोकने और वाहन की तलाशी लेने के स्पष्ट निर्देश के साथ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को बताया।

जिसके बाद सुबह करीब 4 बजे कंझावला पुलिस को एक और फोन आया जिसमें कहा गया कि महिला का शव सड़क पर पड़ा हुआ है। क्राइम टीम मौके पर पहुंची। अपराध स्थल से सैंपल लेने के बाद
फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। शव को मंगोलपुरी के एसजीएम अस्पताल भेजा गया।

कार में बैठे आरोपियों ने गिरफ्तारी के बाद क्या कहा?

कार में बैठे आरोपियों ने गिरफ्तारी के बाद क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने कार का पता लगाया और जांच शुरू की। उन्होंने कार के मालिक का पता लगाया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान, पांच लोगों ने खुलासा किया कि वे कार में यात्रा कर रहे थे, जब सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में वाहन महिला के स्कूटर से टकरा गया। हादसे के बाद कार लड़की को सुल्तानपुरी से कंझावला इलाके में करीब चार किलोमीटर तक घसीटती चली गई, जिसमें महिला के कपड़े फट गए और उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपियों ने कहा कि उन्हें बिल्कुल इस बात का पता नहीं था कि कार के नीचे कोई महिला फंसी है। उनका कहना है कि उनके कार में जोर-जोर से गाने चल रहे थे। इसलिए उन्हें इसका कोई एहसास नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+