सिसोदिया ने CBI भेजा पत्र, लिखा - अवैध शराब की दुकानें खोलने पर पूर्व LG के रुख में बदलाव की जांच की जाए

सिसोदिया ने CBI भेजा पत्र, लिखा - अवैध शराब की दुकानें खोलने पर पूर्व LG के रुख में बदलाव की जांच की जाए

नई दिल्‍ली, 06 अगस्‍त: दिल्‍ली एक्‍साइज पॉलि‍सी विवाद के बीच दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने CBI को एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्‍होंने दिल्‍ली में अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने पर पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल के रुख में बदलाव की जांच की मांग की है।

manish

सिसोदिया ने अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि

दिल्‍ली सरकार ने मई 2021 में नई आबकारी नीति पारित की। इस नीति के तहत अनधिकृत क्षेत्र में भी दुकानें बंटनी थी जिस पर उपराज्यपाल ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी लेकिन जब दुकानों की फाइल गई तो उन्होंने अपना मन बदल लिया और उपराज्यपाल ने नई शर्त रखी कि अनधिकृत क्षेत्र में दुकानें खोलने के लिए DDA और MCD की मंजूरी लिजिए जिससे अनधिकृत क्षेत्र में दुकानें नहीं खुल पाई और कोर्ट के फैसले के कारण नए लाइसेंसधारकों को रियायत देनी पड़ी और सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ। मैंने जांच के लिए CBI को पत्र लिखा है।

बता दें पिछले दिनों दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी की केजरीवाल की सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में नियमों के कथित उल्लंघन और इसकी प्रक्रिया में कमियों को लेकर सीबीआई जांच करवाने की सिफारिश की थी। उपमुख्‍यमंत्री दिल्‍ली सरकार के आबकारी विभाग के प्रमुख हैं, नई एक्साइज ड्यूटी को लेकर सिसोदिया पर भी कुछ आरोप लगे थे जिसके बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+