भाजपा के पोस्टर से किरण और कांग्रेस के पोस्टर से माकन गायब
नई दिल्ली। भले ही किरण बेदी के नाम पर बीजेपी दिल्ली फतेह का सपना देख रही है और कांग्रेस अजय माकन के नाम पर पहले से बेहतर परफार्म करने की सोच रही हो लेकिन अभी तक दिल्ली में जो पार्टी के पोस्टर लगे हैं उनमें ना तो किरण बेदी दिखायी पड़ी हैं और ना ही अजय माकन। जी हां अभी तक दिल्ली में जो बीजेपी और कांग्रेस के पोस्टर लगे हैं उनमें से किरण बेदी और अजय माकन दोनों ही गायब हैं।

बीजेपी के पोस्टर में पीएम मोदी दिख रहे हैं तो कांग्रेस के पोस्टर में सोनिया, राहुल और अरविंदर सिंह लवली। अरविंदर सिंह लवली तो चुनाव भी नहीं लड़ रहे हैं, बावजूद इसके उनकी तस्वीर कांग्रेस के पोस्टर में नजर आ रही हैं।
कुमार विश्वास ने किरण को 'किराए की कप्तान' और मोदी को 'गब्बर' कहा
भाजपा के पोस्टर में मोदी नजर आ रहे हैं जिस पर लिखा है 'बहुमत संपूर्ण विकास, चलो चलें मोदी के साथ' तो वहीं कांग्रेस के पोस्टर पर लिखा है 'टूट गई विकास की डोर, लौट चलें कांग्रेस की ओर'।
'बहुमत संपूर्ण विकास, चलो चलें मोदी के साथ'
फिलहाल देखते हैं कि इन पोस्टरों पर वो चेहरे कब आते हैं जिनके दम पर बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी रोटियां सेकने में लगे हैं। मालूम हो कि 7 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना हैं और मतगणना 10 फरवरी को होनी है।












Click it and Unblock the Notifications