दिल्ली में हर परिवार को 20 हजार लीटर पानी मुफ्त, शर्तें लागू

Water crisis
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त देने की का जो वादा किया था, वह पूरा कर दिया है, लेकिन इसमें भी नियम एवं शर्तें लागू हैं। यानी जो लोग पानी की चोरी करते हैं, या फिर जरूरत से ज्यादा पानी बहाते हैं, उन्हें पानी मुफ्त में नहीं मिलेगा। इसमें शर्तें लागू हैं।

केजरीवाल के घर पर उन्हीं की अध्यक्षता में आयोजित दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इस फैसले के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को, जो प्रति माह 20 किलोलीटर यानी 20 हजार लीटर तक पानी खर्च करेंगे उन्हें पानी की कीमत अदा नहीं करनी होगी। यानी उनके लिये 20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त होगा। यह नियम 1 जनवरी 2014 से लागू होगा, जो अगले 3 महीन तक लागू रहेगी। इसके अलावा प्रस्तावित एरियर स्कीम को फिलहाल 31 मार्च 2014 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।

कैसे इकठ्ठा होगा राजस्व

दिल्ली में हजारों घर ऐसे हैं, जहां पानी के मीटर नहीं लगे हैं। इस योजना के लागू होने से दिल्ली के लोग अपने-अपने घरों में मीटर लगवायें। मीटर लगवाना यानी पानी का नया कनेक्शन लेना होगा। इसके लिये मीटर शुल्क देना होगा। लिहाजा दिल्ली जल बोर्ड को राजस्व प्राप्त होगा।

इसके अलावा अब ज्यादा से ज्यादा लोग अगर मीटर लगवायेंगे, तो उन लोगों को भी आसानी से चिन्हित किया जा सकेगा, जो लोग 20 हजार लीटर से ज्यादा पानी का इस्तेमाल करते हैं। जाहिर है केजरीवाल की सरकार सिर्फ सरकारी महकमे के लिये सख्त नहीं होगी, बल्कि उन लोगों के ख‍िलाफ भी सख्त होगी, जो लोग पानी या बिजली की चोरी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+