Delhi Budget:आजादी के 75वें साल में दिल्ली में लगेंगे 500 जगह तिरंगे, छात्रों को देशभक्त बनाएगी केजरीवाल सरकार
Delhi Budget:आजादी के 75वें साल में दिल्ली में लगेंगे 500 जगह तिरंगे, छात्रों को देशभक्त बनाएगी केजरीवाल सरकार
नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली 2021-22 बजट पेश किया। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार आजादी के 75 साल में पूरी दिल्ली में 500 जगहों पर शानदार लहराते हुए तिरंगे स्थापित करेगी। मनीष सिसोदिया ने कहा, 'मैं आजादी के 75वें वर्ष में सदन में इस बजट को स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए इसे "देशभक्ति बजट" के रूप में नामांकित करता हूं। आजादी के वीर शहीदों के सपनो को आगे बढ़ाना सरकार का लक्ष्य है, दिल्ली सरकार 75 हफ्ते 'देशभक्ति महोत्सव' मनाएगी।' मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए देशभक्ति पाठक्रम की शुरुआत करने जा रही है।

Recommended Video
दिल्ली बजट 2021-22 में और क्या-क्या?
- दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट में कहा, केजरीवाल सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 तक दिल्ली के नागरिक की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर में बैठे नागरिक के प्रति व्यक्ति आय के बराबर हो जाए।
- मनीष सिसोदिया बोले, 2021-22 के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9,934 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है, जो कुल बजट का 14 प्रतिशत है। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली के लोगों को सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी।
- मनीष सिसोदिया ने कहा, आजादी के 75वें वर्ष पर दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में पढ़ रहे हर बच्चे को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए देशभक्ति पाठक्रम की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत हर रोज एक कक्षा देशभक्ति की होगी।
- सिसोदिया ने कहा, दिल्ली सरकार ने आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर 2048 में 39वें ओलंपिक खेल की मेजबानी करने का लक्ष्य बनाया है। कम से कम 10 खेल क्षेत्रो में अंतर्राष्ट्रीय मेडल विजेता तैयार करने का लक्ष्य होगा।
- मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली सरकार देश की पहली टीचर्स यूनिवर्सिटी खोलेगी, जहां देश और दुनिया के लिए बेहतरीन शिक्षक तैयार किए जाएंगे। सरकार नया एजुकेशन बोर्ड बनाएगी, 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने के साथ दुनिया का पहला 'वर्चुअल दिल्ली मॉडल' स्कूल स्थापित करेगी।
दिल्ली बजट 2021-22 में किस विभाग को मिला कितान पैसा?
दिल्ली बजट 2021-22: कुल बजट: 69,000 करोड़ रुपये
महिला शिक्षक शिक्षा- 16,377 करोड़ रुपये
अस्पताल और हेल्थकेयर- 9,934 करोड़ रुपये
इन्फ्रास्ट्रक्चर:, 9,394 करोड़ रुपये
स्लम वासियों के लिए भवन निर्माण- 5,328 करोड़ रुपये
अनधिकृत कालोनियां: 1,550 करोड़ रुपये












Click it and Unblock the Notifications