दिल्ली: भाजपा MLA पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज की सुबह भाजपा विधायक के लिए खतरे से भरी रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी है। हमलावरों ने इस वारदात को सुबह-सुबह ही विधायक के घर पर अंजाम दिया। विधायक जीतेन्द्र शंटी जैसे ही सुबह घर के बाहर पेपर उठाने गए उनपर एक शख्स ने 3 से 4 गोलियां दाग दी। हालांकि इस हमले में बीजेपी विधायक पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। लेकिन इस घटना ने दिल्ली पुलिस की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

आज सुबह 5.32 बजे शहादरा के विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। लेकिन शंटी को गोली नहीं लगी। घर के आगे ही लगे सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग की तस्वीरें कैद हो गईं। हादसे के बाद खुद विधायक शंटी ने बताया कि आज सुबह 5: 25 पर आदमी ने घर की घंटी बजाई। अपने बयान ने उन्होंने उस शख्स का जिक्र करते हुए बताया कि जब मैंने उठकर देखा तो एक आदमी जो कि हेलमेट पहना था, उसके हाथ में कुछ कागज थे। विधायक ने कहा कि वो व्यक्ति उनके पास आया और कहा कि पेपर अटेस्ट करना है। जैसे वो उस अंजान शख्स की ओर गए उसने विधायक पर रिवॉल्वर तान दी।
अपने ऊपर मौत को मंडडराता देखकर विधायक जीतेन्द्र सिंहब शंटी ने हिम्मत दिखाई और उस शख्स को पकड़ लिया। उससे लड़ने लगे। घबराकर शख्स भागने लगा तो विधायक ने उसका पीछा भी किया। उसने 3-4 राउंड फायरिंग की। उन्होंने बताया कि मैं भागने लगा। लेकिन दरवाजा बंद था। मैं फिर गली में भागने लगा। करीब 8-10 बार घंटी बजाई। शंटी ने कहा कि किसी ने अच्छे से रेकी की होगी क्योंकि अक्सर लोग मिलने आते रहते हैं। आपको बता दें कि ५ साल पहले भी जीतेन्द्र सिंह शंट्टी पर फायरिंग हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications