दिल्‍ली चुनाव: 65 प्रतिशत से कम हुआ मतदान तो दिल्‍ली पर 'आप' का होगा कब्‍जा

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली की सल्‍तनत का सुल्‍तान कौन होगा इसका फैसला मतदान का प्रतिशत और कांग्रेस के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। राजनीतिक पंडितों की मानें तो अगर 65 प्रतिशत से अधिक मतदान होता है तो भारतीय जनता पार्टी के लिए शुभ संकेत होगा लेकिन अगर 65 प्रतिशत से कम मतदान हुआ तो आम आदमी पार्टी बाजी मार जाएगी। हालांकि इसमें भी कुछ टर्म एंड कंडिशन हैं। 65 प्रतिशत से कम मतदान हो और कांग्रेस का खराब प्रदर्शन हो तो ही जाकर आम आदमी पार्टी की बल्‍ले-बल्‍ले होगी वरना दिक्‍कत हो सकती है।

Delhi Assembly Poll: Kiran Bedi or Arvind Kejriwal

इस बार चुनाव का जो टैंपो बना है उसे देखते हुए ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि इस बार मतदान प्रतिशत में 2013 का रिकार्ड टूट जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि 2013 में 66 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अब सवाल उठ रहा है कि अगर मत प्रतिशत ज्‍यादा रहा तो किसको लाभ होगा और किसे नुकसान। दिल्‍ली के मूड की बात करें तो पिछले चुनावों में मत प्रतिशत ज्‍यादा एवं कम होने से रिजल्‍ट पर असर नहीं पड़ रहा था क्‍योंकि उस वक्‍त भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्‍य राजनीतिक दलों और उनके उम्‍मीदवारों की उपस्थिति अहम भूमिका निभा रही थी।

इसका लाभ एक बार भाजपा को और 3 साल कांग्रेस को मिला। पिछले चुनाव में मतदान के प्रतिशत से सत्ता का फैसला नहीं हो सका था। क्योंकि आप की मौजूदगी ने कांग्रेस व भाजपा के समीकरण बिगाड़ दिए थे। मगर इस चुनाव में मतदान के प्रतिशत की अहम भूमिका मानी जा रही है। इस बार मतदान अधिक होता है तो उसका लाभ आप के बजाए भाजपा को होगा। क्योंकि भाजपा की ओर मध्यम और उच्च वर्ग का झुकाव माना जा रहा है और इन दोनों वर्गों के लोग मतदान के लिए बहुत ही कम घरों से निकलते है।

जबकि कम मतदान होने से आप व कांग्रेस को लाभ होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। क्योंकि इन दोनों दलों के समर्थक निचला तबका, अल्पसंख्यक और अन्य पिछड़े वर्ग माने जा रहे है और इन वर्गों के लोग हर हाल में वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचते है। अब सवाल उठता है कि इन वर्गों में कांग्रेस को कितना वोट मिलता है। वह वोट बांटने में कामयाब रही तो उसका लाभ भाजपा को हो सकता है। ऐसे में कम मतदान में भी भाजपा की बल्ले-बल्ले होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, अगर कांग्रेस खाली हाथ रही तो आप के लिए रास्ता पूरी तरह साफ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+