मोदी के बाद स्मृति ईरानी के मुरीद हुए थरुर, ट्वीटर पर की तारिफ

Shashi Tharoor now praises Smriti Irani
नयी दिल्ली। सुनने में भले थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन सच्चाई यहीं है कि इन दिनों कांग्रेस के एक नेता भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मंत्रियों की तारिफ करने में जुटे हुए हैं। जी हां कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शशि थरुर इन दिनों भाजपा नेताओं के फैन हो गए हैं। एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने के कारण अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर आये शशि थरूर ने एकबाऱ फिर से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की खुल कर तारिफ की हैं।

हाल ही में स्मृति ईरानी से हुई अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए शशि थरुर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनकी तारिफ की और लिखा कि भारत की शैक्षणिक चुनौतियों पर ईरानी के साथ अच्छी चर्चा हुई। मैं समर्पित और मिलनसार मंत्री की सराहना करता हूं। उन्होंने स्मृति ईरानी की तारिफ करते हुए मानव संसाधान विकास मंत्रालय के शुभकामनाएं भी दी।

पहले की तरह बात इस बार भी ना बढ़ जाएं इसलिए बाद में थरूर ने स्पष्ट किया कि उनका ट्वीट ईरानी या उनकी सरकार को दबे-छिपे शब्दों में बढ़ावा देने के लिए नहीं था, बल्कि उन्होंने केवल शिष्टाचार के तहत ऐसा किया। गौरतलब है कि शशि थरूर ने इस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी जिस पर उनकी पार्टी कांग्रेस ने उनका काफी विरोध हुआ था। जिसके बाद उन्हें अपनी पार्टी के मीडिया प्रभारी अजय माकन को पत्र लिख कर अपनी सफाई देनी पड़ा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+