Covid-19: सख्त हुए नियम, ठीक से मास्क नहीं पहनने पर चार यात्रियों को फ्लाइट से उतारा

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों फिर से कोरोना वायरस संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के बीच बढ़ते मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। इस स्थिति में सरकार ने कई कड़े कदम भी उठाए हैं। दूसरी ओर बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी नियम सख्त कर दिए हैं। मंगलवार को एलायंस एयर की जम्मू-दिल्ली फ्लाइट में मास्क ठीक से नहीं पहनने के कारण चार यात्रियों को सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया।

Covid-19 Strict rules, four passengers landed on flight for not wearing masks properly

इस मामले से संबंधित एक अधिकारी ने बताया कि चारों यात्रियों को मास्क ठीक से पहनने के लिए बार-बार चेतावनी दी गई थी। जब वह नहीं माने तो उन्हें फ्लाइट से उतार दिया गया और सुरक्षा अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। डीजीसीए ने शनिवार को एयरलाइनों से कहा था कि जिन यात्रियों ने मास्क ठीक से ना पहना हो उन्हें बार-बार चेतावनी दें। अधिकारी के मुताबिक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के नियमों के अनुसार एलायंस एयर उन चारों यात्रियों को फ्लाइट से उतार सकता है। इसके अलावा यात्रियों की उड़ान पर तीन से 24 महीनों के बीच किसी भी अवधि के लिए प्रतिबंध लगा सकता है।

डीजीसीए ने इस मामले में बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि ऐसे यात्रियों को अनरूली पैसेंसजर यानी अनियंत्रित यात्री माना जाएगा। इसके इलावा फ्लाइट से उतारे गए चारों यात्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले के बारे में पूछे जाने पर एलायंस एयर के एक प्रवक्ता ने कहा, एयरलाइन सभी आयु वर्ग में यात्रियों को सेवा प्रदान करती है। हर बिंदु पर कंपनी अपने यात्रियों को विस्तार से समझाती है। हालांकि लगातार अनुरोध के बाद भी जब यात्री दिशानिर्देशों का पालन नहीं करते और दूसरे त्रियों को खतरे में डालते हैं तब हम कड़ा एक्शन लेते हैं।

यह भी पढ़ें: बीते दो हफ्ते में 43 फीसदी बढ़े कोरोना के नए मामले, संक्रमण से मौतों में 37% की वृद्धि: स्वास्थ्य मंत्रालय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+