COVID-19 Update: देशभर में 66170 एक्टिव केस, केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को किया अलर्ट; जानें कहां-कितने मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 राज्यों को सचेत किया है कि कोविड-19 निगरानी को लेकर कोई भी लापरवाही न बरती जाए। बढते संक्रमण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हुआ है।

देशभर में कोरोना वायरस(Coronavirus) एक बार फिर पैर पसारता जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को अलर्ट कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव (स्वास्थ्य) को लिखा पत्र लिखकर कोविड-19 निगरानी को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में देश भर में 11692 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा केरल संक्रमित राज्य बना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टिव मरीजों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा केरल के हालात नाजुक नजर आते हैं। केरल में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हजार के पार है।
इसे भी पढ़ें - Corona Updates: महाराष्ट में कोरोना के 1113 नए केस, 3 मरीजों की मौत
वहीं, महाराष्ट्र और दिल्ली में वायरस एक ही तराजू पर बैठा है। उत्तर प्रदेश को हरियाणा पछाड़ चुका है। कोरोना के मरीजों में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित हो गया है। अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 66170 हो गई है। वहीं, कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 5,31,258 हो गई है।
आइए समझते हैं आंकड़ों में (20 अप्रैल के मुताबिक)
राज्य - नए केस
दिल्ली - 1603 नए
उत्तर प्रदेश - 837
केरल- 2484
महाराष्ट्र -1,113
हरियाणा - 1059
राजस्थान-669
अब तक यहां इतने एक्टिव मरीज (20 अप्रैल तक)
राज्य - सक्रिय केस
दिल्ली - 6120
उत्तर प्रदेश - 4478
महाराष्ट्र - 6179
राजस्थान- 3523
हरियाणा- 5122
केरल-18756
छत्तीसगढ़- 2986












Click it and Unblock the Notifications