Corona Updates: महाराष्ट में कोरोना के 1113 नए केस, 3 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह के भीतर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। बीते 24 घंटे भीतर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक तीन लोगों को मौत हो गई।

Maharashtra Corona Updates

Maharashtra Corona Updates: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आंकड़ों की मुताबिक राज्य में मौजूदा समय में 6102 एक्टिव केस हैं। इस सप्ताह अब तक राज्य में पिछले सप्ताह चार सप्ताह के मुकाबले सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आए। हालांकि संक्रमण के मामलों राज्य रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत है, जो एक राहत की बात है। बीते 24 घंटे के भीतर राज्य में 1083 मरीज रिकवर हुए।

इस सप्ताह बृहस्तपतिवार को महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण के जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1,113 नए कोरोना के मामले सामने आए। जबकि इस दौरान संक्रमण से तीन मौतें हुईं। नए मामलों को मिला लिया जाए तो महाराष्ट्र में अब तक कुल कोरोना संक्रमण के 81,59,506 मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से मौजूदा मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। यहां वर्तमान में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 6,129 है। रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत है। राज्य में अब तक टेस्ट के लिए कलेक्ट किए गए 8,68,50,901 प्रयोगशाला नमूनों में से 81,59,506 का परीक्षण किया गया। जिसमें कोविड-19 पॉजिटिविटी दर 09.39 प्रतिशत रही।

1 जनवरी 2023 से, 75 कोविड-19 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 73.33 प्रतिशत मौतें 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों में हुई हैं, 71 प्रतिशत मृतक ऐसे थे, जिनमें कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारी भी थी। जबकि 9 प्रतिशत ऐसे मामले थे, जो कोरोना संक्रमित थे लेकिन उन्हें अन्य कोई बीमारी नहीं थी। जबकि कोरोना से 20 प्रतिशत मृतक ऐसे हैं जिनका कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+