अजय माकन दिल्ली में होंगे कांग्रेस का चुनावी चेहरा, शीला का पत्ता साफ!
नयी दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए भले चुनाव आयोग ने शंकनाद न किए हो, लेकिन सियासी दलों के बीच चुनावी भगदड़ जारी है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लेकर सारी तैयारियां कर चकी है। लोगों को लुभाने का दौर जारी है। जहां भाजपा मोदी के नाम पर लोगों को मोहने का काम कर रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी पोल खोल कर। इन दोनों के बीच में फिस रही कांग्रेस की हालत खास्ता है।

अपने गिरते साख के कारण कांग्रेस पहले से ही परेशान है, ऐसे में अब दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी अपने दिग्गज नेताओं को दी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता और पार्टी प्रवक्ता अजय माकन पार्टी का नया चुनावी चेहरा हो सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, अजय माकन कांग्रेस की प्रचार समिति के चेयरमैन बन सकते हैं। माकन के दिल्ली विधानसभा चुनाव लडऩे की भी खबरें आ रही हैं। हालांकि इस बारे में कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है। माकन को दी जा रही जिम्मेदारियों के बाद यह कयास लगाया जा सकता है कि दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का पत्ता साफ हो जाएगा। माकन का नाम आगे आने पर शीला के करीबियों के टिकट कट सकते हैं। सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति में इस बारे में ऐलान किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications