Delhi Airport पर पकड़ी गई विदेशी महिला, शरीर के अंदर से निकली 15 करोड़ की कोकीन
महिला को 7 दिसंबर को कोनाक्री (गिनी) से अदीस अबाबा के रास्ते आने के बाद पकड़ा गया था।
वेस्ट अफ्रीका के गिनी शहर से एक महिला कुल करीब 15 करोड़ से ज्यादा रुपये की कोकीन पेट में छिपाकर भारत लेकर आ रही थी। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला की पोल खुल गई। महिला की चाल और हाव-भाव देखकर कस्टम अधिकारियों को उस पर शक हुआ। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

महिला ने निगल लिए थे 82 कैप्सूल
शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिनी की एक महिला को भारत में 15.36 करोड़ रुपए के कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला को 7 दिसंबर को कोनाक्री (गिनी) से अदीस अबाबा के रास्ते आने के बाद पकड़ा गया था। पूछताछ करने पर महिला ने आखिरकार खुलासा किया कि उसने नशीले पदार्थों के कैप्सूल निगल लिए थे।
Recommended Video

डॉक्टर्स ने महिला के शरीर से निकाले कोकीन के कैप्सूल
कस्टम विभाग के मुताबिक, ''महिला यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जांच के दौरान महिला के शरीर के अंदर कुछ सामग्री गुप्त पाई गई। मेडिकल एक्सपर्ट की देखरेख में महिला के शरीर से कैप्सूल बाहर निकाले गए।''

नए साल में दिल्ली-NCR में होनी थी कोकीन की सप्लाई
महिला के शरीर से करीब 1024 ग्राम कोकीन मिली है। इसकी कीमत 15.36 करोड़ रुपये बताई गई है। सूत्रों के अनुसार यह कोकीन नए साल में दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करनी थी। जांच एजेंसी अब इस वारदात में लिप्त उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है। महिला का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications