'आम आदमी' के CM का बिजली बिल 1.35 लाख रु.घर में लगे हैं 30 AC

नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद को आम आदमी बताते हैं। लेकिन जब आपको केजरीवाल के घर का बिजली बिल के बारे में बताएंगे तो आप भी भौचक्के रह जाएंगे। खुद को आम बताने वाले केजरीवाल के घर का बिजली बिल 1.35 लाख रुपए आया है।

arvind kejriwal

केजरीवाल के सरकारी आवास का जून महीने का बिजली बिल 1.35 लाख रपये से ज्यादा का आया है जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि यह व्यक्तिगत सुविधाओं के लिए सरकारी पैसा बर्बाद कर रही है।

इतना ही नहीं केजरीवाल के सरकारी आवास मेें 30 एसी लगे हैं। उनमें दो मीटर वाले कनेक्शन हैं। उनके घर का एक बिजली बिल 22,689 रपये का और दूसरा बिल 1,13,598 रुपये का है। आपको बता दें कि इससे पहले आरटीआई के जरिए जानकारी मिली थी कि अप्रैल और मई के लिए केजरीवाल के घर का बिजली बिल करीब 91,000 रपये का था।

आपको बता दें कि सिविल लाइन्स इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाली एक वितरण कंपनी ने दफ्तर के काम के लिए घरेलू बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल करने के मामले में मुख्यमंत्री आवास पर नोटिस भेजा जा सकता है। वहीं केजरीवाल के घर कोबिजली बिल को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने विरोध सुरु कर उनपर हमले कर दिए हैं। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल व्यक्तिगत उपयोग के लिए सरकारी पैसा बर्बाद कर रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+