ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खींचो फोटो, जीतो मूवी टिकट

नयी दिल्ली। अगर आप मूवी देखने या बाहर खाना खाने के शौकीन है तो आपके इस शौक को पूरा करने में दिल्ली पुलिस मदद कर सकती है। आप सोच रहे होंगे कि दिल्ली पुलिस आपके इस शौक को कैसे पूरा करेंगे तो आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक नियम को पालन करवाने में आम जनता से मदद लेने की योजना बनाई हैं।

traffic police

आपको मुफ्त की मूवी टिकट पाने से पहले ट्रैफिक पुलिस की मदद करनी होगी। आपको ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले की फोटो खींचनी है और उसे दिल्ली पुलिस को भेज देना है। इस फोटो के बदले में दिल्ली पुलिस से आपको फ्री मूवी टिकट और खाने के फ्री वाउचर्स मिल सकता है।

इस योजना को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने सिनेमा हॉल्स और फूड आउटलेट्स से बात भी शुरू कर दी है। इस अभियान के लिए दिल्ली पुलिस वाट्सऐप और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ऐप के जरिए लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रही है।

इस ऐप में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की शिकायत का भी एक ऑप्शन जोड़ा जाएगा। इस ऑप्शन के जरिए आप रेवॉर्ड पॉइंट्स इकट्ठा कर सकेंगे। जब आपके पास 50 पॉइंट्स हो जाएंगे तो दिल्ली पुलिस से आपको वाउचर्स दे दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+