नीतीश पर भरोसा कायम, पर भाजपा को अधिक सीटें: सर्वे

सर्वे के अनुसार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और उड़ीसा में बीजू जनता दल को अधिक सीटें मिलेंगी। टीएमसी को बंगाल में 20 से 28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि वाम मोर्चा 7 से 13 सीटें जीतने में कामयाब रहेगा। कांग्रेस को यहां 9 तो भाजपा को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। उड़ीसा की 21 लोकसभा सीटों में से सत्तासीन बीजद को 10 से 16 सीटें, कांग्रेस को 3 से 9 और भाजपा को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। राज्य की 70 फीसदी जनता मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्य से संतुष्ट है।
सर्वे के परिणाम दर्शा रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में भी प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी ही पहली पसंद हैं, सर्वे में शामिल रहे 18 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए प्रधानता दे रहे हैं। हालांकि 11 फीसदी लोगों की पसंद ममता बनर्जी हैं। इस सर्वे में 291 संसदीय क्षेत्रों के 1081 स्थानों पर 18 हजार 951 मतदाताओं ने भाग लिया है। प्रधानमंत्री के रूप में पहली पसंद नरेंद्र मोदी ही हैं, जबकि देश के 18 राज्यों में 54 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी का नाम सुना है। सर्वे में शामिल 3 फीसदी लोग ही केजरीवाल को बतौर प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं।
यह ध्यान देने योग्य है कि अभी राजनीतिक दलों ने चुनाव के लिए धुंआधार प्रचार की शुरूआत भी नहीं की है, इसलिए किसी भी चुनावी आकलन को सही नहीं ठहराया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications