Delhi News: दिल्ली के गोविंदपुरी से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी, पुलिस के हाथ खाली

BJP President JP Nadda Wife Car Stolen: BJP नेता लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं, चुनावी भाषण में जनता को अपराध मुक्त भारत देने का वादा भी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार में डूबे नेता पर भाजपा ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, लेकिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी होने पर अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक सर्विस सेंटर से कथित तौर पर चोरी हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कार 19 मार्च को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच चोरी हो गई थी।

BJP President JP Nadda Wife Car Stolen Police Hand is empty after Reviewing CCTV Footage

सूत्रों की मानें तो कार सर्विसिंग के बाद ड्राइवर जोगिंदर, टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी को गोविंदपुरी लेकर गया था। अपने घर पर वह खाना खाने के लिए रुका था। इसी दौरान कार चोरी हो गई। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला।

सीसीटीव फुटेज में चोरी की कार को गुरुग्राम की ओर जाते हुए देखा गया था। पुलिस लगातार कार की तलाश के लिए कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक गाड़ी का कोई पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि चोरी हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी का पंजीकरण नंबर हिमाचल प्रदेश का है।

पुलिस चोरी हुई गाड़ी पता लगाकर, बरामद करने के लिए पूरी तफ्तीश कर रही है। इस मामले की आगे की कार्रवाई भी जारी है। लेकिन अभी तक चोरी की गाड़ी बरामद नहीं हो पाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+