'इन लुटेरों से सावधान रहें', BJP ने जारी किया दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का पोस्टर

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जंग जारी है। बीजेपी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर पोस्टर के जरिए हमला किया है। इस पोस्टर में बीजेपी ने सिसोदिया को 'लुटेरा' बताया है। बीजेपी ने सिसोदिया पर यह हमला आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर किया है। इसमें 'लिकर स्कैम मोशन पिक्चर्स प्रजेंट्स' के बाद 'महाठग सुकेश प्रोडक्शन' और 'अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्देशित' भी लिखा है।

Recommended Video

    MCD Elections 2022: Manish Sisodia पर BJP का हमला, पोस्टर जारी कर बताया 'लुटेरा' | वनइंडिया हिंदी
    BJP launches morphed poster of manish sisodia says beware of these lootera

    रणवीर सिंह का चेहरा एडिट कर मनीष सिसोदिया का लगाया

    भाजपा की दिल्ली इकाई ने रविवार सुबह ट्विटर पर पोस्टर जारी किया है। एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा के पोस्टर को एडिट कर उसमें मनीष सिसोदिया का चेहरा लगा दिया गया है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने रविवार सुबह ट्विटर पर पोस्टर जारी किया है। एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा के पोस्टर को एडिट कर उसमें मनीष सिसोदिया का चेहरा लगा दिया गया है। इस पोस्टर के साथ लिखा है 'इन लुटेरों से सावधान रहें'। पोस्टर में केजरीवाल को फिल्म का डायरेक्टर बताया गया है। प्रोडेक्शन में तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम लिखा है।

    बता दें, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी। एलजी की शिकायत के बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी की। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में उल्लंघन कर शराब कारोबारियों को फायदा और सरकारी खजाने को अरबों का नुकसान पहुंचाया है।

    इस मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया और अन्य 15 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 477 ए (खातों में हेराफेरी) और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+