मोदी ने कभी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा: पी चिदंबरम

आम चुनाव में यूपीए की जीत की संभावना जताते हुए उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ही होंगे। चिदंबरम विश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में बोल रहे थे। उन्होने आम आदमी पार्टी की निंदा करते हुए इसे भीड़ तंत्र नाम दिया। उनके अनुसार देश के लोकतांत्रिक सिस्टम में कोई भी व्यक्ति कभी भी पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता है।
चिदंबरम ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी को मुस्लिम विरोधी करार दिया और पार्टी को किसी खास समुदाय से जुड़ा बताया। उनसे पहले देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि अगर मोदी इस देश के प्रधानमंत्री होते हैं तो यह देश के लिए बहुत खतरनाक होगा।
चिदंबरम के अनुसार भले ही कुछ मुस्लिमों ने भाजपा का समर्थन किया हो, पर यह पार्टी देश के सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।












Click it and Unblock the Notifications