...तो इसलिए चुनाव नहीं लड़ेगी शीला दीक्षित

नयी दिल्ली। 15 सालों तक दिल्ली की कुर्सी पर राज करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अपने आपको दिल्ली के चुनावी दंगल से दूर कर लिया है। शीला ने साफ कर दिया है कि वो दिल्ली में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

sheila dikshit

चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि पार्टी आलाकमान जो भी आदेश देगा, वह उसका पालन करेगी। दीक्षित भले चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही हो, लेकिन वो कांग्रेस की जीत के लिए सुनिश्चित दिखी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने पिछली बार अपना फैसला दे दिया था और वह जनता का फैसला स्वीकार कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि पिछली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित पिछली बार विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली क्षेत्र से अरविंद केजरीवाल से चुनाव हार गई थीं। दिल्ली में हार के बाद उन्हें केरल का राज्यपाल बनया गया था, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्र में सत्ता में आने क बाद उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+