सेक्स सीडी में फंसे संदीप को बचाने के लिए आशुतोष ने लिया नेहरू-गांधी का नाम
नई दिल्ली। अश्लील सीडी प्रकरण में केजरीवाल के बर्खास्त मंत्री संदीप के बचाव में आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष गुप्ता आगे आए हैं। आशुतोष ने संदीप के बचाव में एक ब्लॉग लिखा है और उनकी तुलना नेहरु-गांधी से कर दी है। अपने ब्लॉग में आशुतोष ने लिखा है कि ''भारतीय इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है जहां हमारे नायकों और नेताओं ने सामाजिक बंधनों से बेपरवाह होकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति की।''
आशुतोष यहीं नहीं रुके। उन्होंने लिखा कि ''जवाहर लाल नेहरू की कई सहयोगी महिलाओं से प्रेम संबंधों के किस्से चटखारे लेकर कहे-सुने जाते थे। लेकिन इससे उनका करियर नहीं बरबाद हुआ। एडविना के साथ उनके रिश्तों की खूब चर्चा हुई। सारी दुनिया इसके बारे में जानती थी। क्या वो पाप था?'' आशुतोष ने आगे लिखा है कि "वीडियो में एक महिला और संदीप सेक्स करते दिख रहे हैं। वीडियो से साफ हो रहा है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। वीडियो को देख लग है कि जो भी हो रहा है एक दूसरे की सहमित से हो रहा है। अगर दो बालिग सहमति से संबंध बना रहे हैं तो इसमें अपराध क्या है? क्या इसको अखबार और टीवी में हेडलाइन बनाना सही है? भारत बंद: कैसे तय होता है न्यूनतम वेतन, जानिए जरूरी बातें
महात्मा गांधी पर भी दिया आपत्तिजनक बयान
आशुतोष ने महात्मा गांधी पर भी सवाल उठाए और कहा कि गांधी जी के रिश्ते से कस्तूरबा गांधी परेशान थी। गांधी जी और सरला चौधरी के भी संबंधों की कथित तौर पर चर्चा होती है। सरला को गांधी जी आध्यात्मिक पत्नी बताते थे। गांधी जी आखिरी दिनों में अपनी भतीजियों के साथ निर्वस्त्र सोते थे।












Click it and Unblock the Notifications