बेघर केजरीवाल को कांग्रेस नेता ने दिया आसरा

सिविल लाइंस में 4-बी, कोर्ट रोड आम आदमी पार्टी के संयोजक का नया पता होगा। जिस केजरीवाल को दिल्लीवालों से किराए पर घर देने से मना कर दिया था अब उन्हें कांग्रेस का सहारा मिला है। केजरीवाल को जो मकार किराए पर मिला है वो मकान आप समर्थक नरेन जैन का है। नरेन के पिता भीखू राम जैन कांग्रेस के नेता थे।
अब तक की जानकारी के मुताबिक केजरीवाल इस नये घर में 29 जून को शिफ्ट होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद करीब चार महीने से अरविंद केजरीवाल सरकारी मकान में रह रहे थे। केजरीवाल फिलहाल तिलक लेन स्थित जिस सरकारी आवास में रह रहे हैं, उसे 30 जून तक खाली करना है।
दरअसल केजरीवाल को ऐसा मकान चाहते थे, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हुए दफ्तर भी चला सकें। ऐसे में उनकी तलाश सिविल लाइन में जाकर खत्म हुई है। हलांकि जो मकान उन्हें मिला है वो उनकी चाह के अनुरुप नहीं है। मकान काफी पुराना है और खराब हालत में है। फिलहाल इसे रहने लायक बनाया जा रहा है ताकि केजरीवाल अपने परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो सके।












Click it and Unblock the Notifications