केजरीवाल एक दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे: अन्ना

Arvind kejriwal to be CM of Delhi one day: Anna Hazare
नई दिल्ली| भ्रष्‍टाचार के खिलाफ पूरे भारत को एकजुट करने वाले अन्‍ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल की जीत और आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्‍होने विश्‍वास दिलाया कि एक दिन केजरीवाल दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री जरूर बनेंगे।

उन्‍होने अपने गांव रालेगण सिद्धि में कहा कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस ने जो जनता के साथ धोखा किया उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा, जनता ने इन लोगों को दंडित किया। दिल्ली के आंदोलन ने आप को मदद की है।" इसके पहले उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा था, "मुझे भरोसा है कि अरविंद केजरीवाल विपक्ष में अच्छा कार्य करेंगे और सरकार को सही दिशा देंगे।" उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित को हराना आसान काम नहीं था, लेकिन जनता ने अपना जनादेश दे दिया है।

दिल्ली की 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने मतगणना में कांग्रेस की हार के संकेत देखते हुए रविवार को इस्तीफा दे दिया। वह खुद अपनी सीट पर केजरीवाल से हार गई हैं। दीक्षित ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।

अभी आम आदमी पार्टी को 27 सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+