केजरीवाल ने सोमनाथ भारती को पार्टी लिए शर्मिंदगी बताया
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी के लिए शर्मिंदगी करार दिया है।
केजरीवाल ने सोमनाथ भारती के अंडरग्राउंड होने के बाद ट्वीट करके कहा कि सोमनाथ भारती को पुलिस से भागना नहीं चाहिए बल्कि पुलिस को सहयोग देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता सोमनाथ भारती जेल जाने से क्यों डरते हैं।
सोमनाथ परिवार और पार्टी के लिए शर्मिंदगी बन गये हैं। गौरतलब है कि सोमनाथ भारती पर अपनी पत्नी लीपिका के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है और कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी है। जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है।
वहीं केजरीवाल के बयान के बाद सोमनाथ भारती की बहन ने कहा कि यह केजरीवाल का निजी बयान है। उधर सोमनाथ ने कहा कि जबतक सुप्रीम कोर्ट में उनकी सुनवाई नहीं हो जाती तब तक वह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications