सीएम साहब को भी लगता है दिल्ली में डर, कहा जब तक बेटी घर नहीं आ जाती डरता रहता हूं
नयी दिल्ली। राजधा्नी में महिला सुरक्षा को अपना सबसे अहम मुद्दा बताने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं कर पाई है। आलम ये है कि आम लोग त छोड़िए खुद सीएम साहब को भी दिल्ली में डर लगता है।
ऑडियो टेप हुआ वायरल, केजरीवाल को कहा नंबर 1 तिकड़मबाज

जी हां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में डर लगता है। वो भी मान चुके है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित है। उन्हें अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर डर लगता है। तभी तो वो चिंतित रहते हैं जब तक कि उनकी बेटी घर वापस न आ जाए। खुद केजरीवाल ने कहा कि जब तक उनकी बेटी आईआईटी कैंपस से वापस नहीं लौट आती है तब तक वह और उनका परिवार चिंतित रहता है।
केजरीवाल ने कहा कि जब मेरी बेटी आईआईटी कैंपस से देरी से आती है और जब तक सुरक्षित घर नहीं पहुंचती तब तक मैं और मेरा परिवार परेशान रहता है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे मुख्यमंत्री होने के बाद ऐसा महसूस होता है तो मैं सोच सकता हूं और लोगों को कैसा लगता होगा।
अरविंद केजरीवाल ने इस बात पर जोर दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। केजरीवाल ने कहा कि वुमेन राइट्स बिल को विधानसभा के अगले सत्र में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और उनकी परिवार को सुरक्षित महसूस कराने के लिए हमे जल्द उपाय ढूंढने होंगे। हमे ऐसा वातावरण बनाना होगा जिसमें रात में भी महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करें।












Click it and Unblock the Notifications