केजरीवाल ने इस्तीफे को ठहराया सही, कहा किसी लड़की के साथ नहीं भागा था

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकपाल बिल को मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी, लेकिन उनका ये त्याग अब उनके लिए ही परेशानी की सबब बन गया है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और उनके संयोजक अरविंद केजरीवाल को विरोधी इस मुद्दे पर घेरने लगे है। जहां सीएम की कुर्सी छोड़ने को लेकर केजरीवाल पर विरोधी हमला कर रहे है तो वहीं दिल्ली की जनताभी उन्हें भगोड़ा बता रही है।

इन आलोचनाओं के बीच अपना बचाव करते हुए केजरीवाल ने सीएम पद से अपने इस्तीफे को जायज ठहराते हुए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने एक अजीबोगरीब बयान दे डाला। केजरीवाल ने सफाई दी कि वे किसी की लड़की के साथ नहीं भागे।

मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे को केजरीवाल ने सही बताया। उन्होंाने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं भाग गया। उन्होंने कहा कि मैं भागा नहीं हूं, मैं यहीं हूं। मैं किसी की लड़की के साथ नहीं भागा। मैं यहां अपनी आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हूं।

उन्होंने कहा कि मैं भाग गया लेकिन मैं यहीं हूं, मैं किसी लड़की के साथ नहीं भागा। मैं यहां अपनी आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हूं। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि वे पाकिस्तान भी नहीं गए हैं। पौराणिक ग्रंथ महाभारत का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब युद्ध से पहले दुर्योधन भगवान कृष्ण से मिलने गए तो उसने उनकी सेना मांगी जबकि अर्जुन ने भगवान का ही साथ मांगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+