दिल्ली में सरकार नहीं बनी, अब भाजपा दफ्तर में टॉयलेट बनाएंगे 'आप' के केजरीवाल

नयी दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रदेश में भले ही सरकार का गठन नहीं कर पाए हो, लेकिन अब को एक ऐसा काम करने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दिल्ली की सत्ता का संभाल पाने में नाकाम रहे केजरीवाल ने दिल्ली के भाजपा प्रदेश ऑफिस में टॉयलेट बनाने का ऑफर दिया है। केजरीवाल का ये ऑफर भाजपा के लिए शर्मिंदगी भरा हो है।

arvind kejriwal

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठा लिया है। इसी उद्देश्य के सात मोदी ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की है। केजरीवाल इसी अभियान की पोल खोलने और भाजपा का मजाक उड़ाने में जुटे हुए है। दिल्ली नगर निगम के चेयरपर्सन को पत्र लिखकर केजरीवाल ने दिल्ली भाजपा ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं होने की जानकारी दी। केजरीवाल ने इसी मुद्दे को भुनाने की कोशिश करते हुए भाजपा दफ्तर में शौचालय बनाने का ऑफर दिया है।केजरीवाल ने कटाक्ष वतो किया ही साथ ही साथ दलील भी दे डाली। केजरीवाल ने कहा कि वो नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। ऐसे में विधायक होने के नाते वो एमएलए फंड का इस्तेमाल कर भाजपा दफ्तर में महिलाओं के लिए टॉयलेट बनवा सकते हैं।

केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि हालांकि यह भाजपा का कार्यालय है लेकिन मेरे विधानसभा क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति से ऊपर उठरकर चाहता हूं कि मेरे एमएलए फंड से जल्द से जल्द वहां महिलाओं के लिए 4 यूनिट वाला टॉयलेट बनवाया जाए। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि दिल्ली भाजपा ऑफिस में महिलाओं के लिए टॉयलेट तो है, लेकिन वो इस्तेमाल करने के लायक नहीं है। शौचालय की दयनीय स्थिति की वजह से ही पार्टी ऑफिस की महिलाएं कहीं दूसरी जगह का टॉयलेट इस्तेमाल करती हैं।

इस मुद्दे के प्रकाश में आने के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा कि केजरीवाल दूसरी पार्टी की चिंता करने की बजाय अपनी पार्टी का ध्यान रखें। नाराज भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल पहले अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए दिल्ली में कहीं स्थाई ऑफिस तो बनवा लें। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि वो जल्द ही महिलाओं के लिए शौचायल निर्माण का काम शुरु करवाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+