अब राज्यों में भी बेईमान नेताओं को बेनकाब करेंगे केजरीवाल

अपनी भ्रष्ट नेताओं की सूची द्वारा राष्ट्रीय राजनेताओं को निशाने पर लेने के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह राज्य स्तर पर भ्रष्ट, आपराधिक एवं वंशवादी पष्ठभूमि वाले नेताओं की सूची जारी करेगी और उनके खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेगी। आप जल्द ही एक के बाद एक राज्य में भ्रष्ट नेताओं की सूची निकालने वाली है। महाराष्ट्र के वरिष्ठ आप नेता सुभाष वारे के मुताबिक उनकी पार्टी राज्य स्तर पर नेताओं की सूची जारी करेगी। अलग अलग राज्यों में ऐसे कई नेता हैं जिनके नाम पार्टी ने घोषित नहीं किए हैं लेकिन वो भ्रष्टाचार, राजनीति के अपराधीकरण और वंशवादी राजनीति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, ऐसे विधायक हैं जो महाराष्ट्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कुछ राज्य में मंत्री हैं जबकि कुछ केवल विधायक हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र एवं हरियाणा में लोकसभा चुनावों के तुरंत बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन दोनों राज्यों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। गौरतलब है कि आप ने हाल में कई राजनीतिक दलों के नेताओं की सूची जारी की थी जिनके खिलाफ वह लोकसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। इनमें सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी, प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती और संप्रग सरकार के कई मंत्रियों के नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications